Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु के नागरकोइल में 54 साल की महिला का रेप-मर्डर:ट्रेन कोच में वारदात, अंगूठी से पीड़ित की पहचान; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु में कन्याकुमारी के नागरकोइल रेलवे यार्ड में 54 साल की महिला से रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव 13 नवंबर की आधी रात एक खाली रेलवे कोच में मिला। पुलिस ने महिला की पहचान उसकी सांप के डिजाइन वाली सोने की अंगूठी से की। अंगूठी पर दर्ज हॉलमार्क की मदद से पुलिस उसके परिवार तक पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू करने के 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। CCTV फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति को कोच से बाहर निकलते देखा गया था। महिला का शव उस समय मिला, जब खाली कोच की सफाई की जा रही थी। इस कोच को दूसरी ट्रेन में इस्तेमाल किया जाना था। अंगूठी से परिवार तक पहुंची पुलिस रेलवे SP (त्रिची) आदर्श पचेरा ने बताया कि अंगूठी पर दर्ज हॉलमार्क से उसकी जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने अंगूठी का स्रोत गुजरात में खोज निकाला। गुजरात के विक्रेता ने बताया कि यह अंगूठी छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक ज्वेलरी रिटेलर को भेजी गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की PAN डिटेल्स हासिल कीं। पुलिस को अंगूठी खरीदते समय दिया गया महिला का मध्य प्रदेश का पता भी मिला। इसी सुराग से पुलिस उसके परिवार तक पहुंच गई। महिला अपने कस्बे से पिछले तीन महीने से लापता बताई जा रही थी। उसके पति और बच्चे अब कन्याकुमारी के लिए रवाना हो चुके हैं। CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस महिला की पहचान के साथ ही पुलिस ने रेप और हत्या का केस भी तेजी से सुलझा लिया। जांचकर्ताओं ने शुरुआत में तीन संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित किया था। रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला। फुटेज में सफेद कपड़े पहना एक व्यक्ति एक कोच से बाहर निकलता दिखा। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमने वाला भिखारी बताया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी की महिला से पहले कुछ बार मुलाकात हुई थी। उसने महिला को खाली कोच में ले जाकर जबरदस्ती की और रेप किया। इसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की खून से सनी शर्ट भी बरामद की है। उसने यह शर्ट एक गड्ढे में फेंक दी थी। तमिलनाडु रेलवे के DGP के. वन्निया पेरुमल ने जांच की तारीफ की। उन्होंने कहा, “SP आदर्श पचेरा नागरकोइल में डटे रहे और आरोपी को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।” पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह साफ होगी महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इससे मौत की वजह और रेप की पुष्टि की जाएगी। शुरुआती जांच में महिला की पसलियों में फ्रैक्चर मिला है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी ने रेप और हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने कथित तौर पर हाथों से हमला किया और महिला की छाती पर लात मारी। पुलिस के अनुसार, हमले में किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोकरण में एंटी-टैंक मिसाइल का प्रदर्शन:8Km दूर टैंक तबाह कर सकती है, एक ही लेजर बीम से दागेगी 2 मिसाइल; अडानी ग्रुप ने बनाई
    Next Article
    शाह बोले- कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकी नहीं बचे:पुलवामा में आखिरी लश्कर आतंकी मारा गया, अब सिर्फ पाकिस्तानी टेररिस्ट एक्टिव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment