Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत, कार के परखच्चे उड़े; ससुर विदाई कराकर लौट रहे थे

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर हादसे में दुल्हन समेत 4 की मौत हो गई। परिवार दुल्हन को मायके से विदा कराकर घर ला रहा था। लेकिन रास्ते में टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। पार्ट्स सड़क पर बिखर गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों ने कार में फंसे हुए लोगों को खींचकर बाहर निकाला। दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया। मांस के लोथड़े बाहर आ गए थे। दुल्हन जिस चुनरी को ओढ़कर विदा हुई थी, उसी में मांस के टुकड़े बटोरे गए। मरने वालों में दुल्हन के अलावा उसकी ननद, बुआ, देवर शामिल हैं। जबकि ससुर और दो बच्चे घायल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। परिवार में एक साथ चार मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 25 अप्रैल को हुई थी शादी, आज विदाई कराकर ला रहे थे ससुर दुल्हन कल्पना (22 साल) खुटार थाना क्षेत्र के पिपरिया भगवंत गांव की रहने वाली थी। 25 अप्रैल को उसकी शादी पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग गांव निवासी रॉविल वर्मा से हुई थी। दोनों गांवों की दूरी करीब 25 किमी है। शादी के दो दिन बाद मायके वाले कल्पना को विदा कराकर ले गए थे। गुरुवार सुबह ससुर अनिल कुमार कार से बहू कल्पना को विदा कराने उसके मायके गए थे। दोपहर बाद वे लौट रहे थे। कार में सात लोग सवार थे। इनमें अनिल की बेटी मोहिनी (14), बहन रीना देवी (30) पत्नी कर्मदेव, उसके दो बच्चे अभिरांश (6), अनिमेष (5) के अलावा ड्राइवर निर्दोष थे। निर्दोष, अनिल का भांजा था सामने से नेपाली टैंकर ने मारी टक्कर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खुटार थाना क्षेत्र में रौतापुर कला गांव के पास एक तेज रफ्तार तेल से भरे टैंकर ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टैंकर नेपाली था और वहीं जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो टैंकर का ड्राइवर वाहन वहीं पर छोड़कर भाग गया। दुल्हन के जेवरात उतारे, शव मोर्चरी भेजा लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। कल्पना का सिर फट गया था और उसकी चुनरी बगल में पड़ी हुई थी। बगल में ही अनिल की बेटी मोहिनी भी पड़ी थी। दोनों की मौके पर ही मौत चुकी थी। रीना देवी और ड्राइवर निर्दोष की हालत गंभीर थी, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ससुर अनिल के सिर पर चोट आई है। अनिमेष और अभिरांश भी घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बॉडी बैग में रखने से पहले परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए दुल्हन के जेवरात उतारते दिखाई दिए। जिसने भी यह मंजर देखा, वह भावुक हो उठा। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… पति परीक्षा देने कन्नौज गया था कल्पना का पति पति राॅविल वर्मा कन्नौज से ग्रेजुएशन कर रहा है। गुरुवार को वह विदाई कराने नहीं गया था। वह परीक्षा देने गया था। घटना की जानकारी दी गई है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया, पीआरवी द्वारा सूचना मिली कि टाटा पंच गाड़ी को तेज टैंकर ने टक्कर मार दी है। इसमें 4 की मौत हो गई है। घायल व्यक्तियों को जिला खीरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. हाईवे पर शॉर्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में ओले गिरे:प्रयागराज में आंधी-बारिश से पेड़ जड़ से उखड़ा, पीपा पुल बहा; 14 की मौत
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- ठोकेंगे तो फट जाओगे; मिस्टर यूपी एनकाउंटर में ढेर; चौकी में दरोगा की वर्दी फाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment