Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- ठोकेंगे तो फट जाओगे; मिस्टर यूपी एनकाउंटर में ढेर; चौकी में दरोगा की वर्दी फाड़ी

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी विधानमंडल के स्पेशल सेशन को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में 3 दोस्तों की हत्या करने वाले मिस्टर यूपी रनरअप के एनकाउंटर से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- विधानसभा में मंत्री राजभर और सपा विधायक प्रधान भिड़े, तीखी बहस हुई यूपी विधानमंडल के स्पेशल सेशन में सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री ओपी राजभर में तीखी बहस हुई। राजभर ने कहा कि हम बोल रहे तो आपको दर्द हो रहा। ऐसा ठोकेंगे कि फट जाओगे। प्रधान ने कहा- राजभर से बड़ा कोई धोखेबाज नहीं। योगी बोले- सपाइयों को देख गिरगिट शरमा जाए। रागिनी सोनकर ने कहा- भाजपा नारी को नारा बनाकर राजनीति करना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें 2- मंत्री निषाद बोले- मुगल आए तो डरकर सलवार कुछ लोग पहन लिए, सपा एमएलसी से बहस विधान परिषद में मंत्री संजय निषाद और विधायक जासमीर अंसारी आपस में भिड़ गए। मंत्री निषाद ने मुस्लिम आरक्षण पर कहा- मुगल आए तो कुछ लोग डरकर सलवार पहन लिए। अंग्रेज आए तो गद्दारी करने लगे। सपा एमएलसी जासमीर अंसारी ने टोका तो बहस हुई। उधर, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा शासनकाल की घटनाओं की कटिंग दिखायी तो हंगामा शुरू हो गया। पूरी खबर पढ़ें 3- बुलंदशहर में मिस्टर यूपी एनकाउंटर में ढेर; पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने बताया- गुरुवार सुबह 5 बजे स्कूटी सवार जीतू को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। दरअसल, 25 अप्रैल की रात जीतू की बर्थडे पार्टी में दोस्त अमरदीप ने चेहरे पर केक लगा दिया था। गुस्से में 3 के सिर में गोली मार दी थी। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में जमकर ओले गिरे; पीपा पुल बहा यूपी में लगातार दूसरे दिन मौसम बदला रहा। गुरुवार को कानपुर, आगरा, मथुरा समेत 10 शहरों में बारिश हुई। दोपहर बाद गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। झांसी में भी बारिश हुई। गाजीपुर में पीपा पुल बह गया। आगरा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें 5- लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट के सामने आया बंदर, रनवे पर इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर गुरुवार सुबह फ्लाइट के सामने अचानक बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। फ्लाइट 135 यात्रियों के साथ रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी। तुरंत ही फ्लाइट को टैक्सी-वे पर लाया गया। प्रोटोकॉल और जरूरी जांच के बाद फ्लाइट को सवा घंटे बाद रवाना किया गया। इसके बाद फ्लाइट ने सुबह 10:05 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- मिर्जापुर पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, दरोगा की वर्दी फाड़ी मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। बुधवार रात करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एक ई-रिक्शा ड्राइवर को कुछ युवक मार रहे थे, पुलिसवाले उसे चौकी लाकर उनसे बचाए थे। पूरी खबर पढ़ें 7- मंत्री राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, भाजपा नेताओं को धमकी दी थी मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। राजभर, भाजपा नेताओं को धमकाने के केस में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है। राजभर ने जनसभा में कहा था- भाजपा के लोग वोट मांगने आएं तो उन्हें जूते से मारें। इसपर एफआईआर हुई थी। अगली सुनवाई 16 मई को होगी। पूरी खबर पढ़ें 8- शाहजहांपुर में बोलेरो-बाइक की टक्कर; पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी। ठोकर लगने से दोनों बच्चे उछलकर 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। पूरी खबर पढ़ें 9- हरदोई में मृतक शिल्पी के परिजनों से मिले अखिलेश, पूछा- बुलडोजर कार्रवाई क्यों नहीं हरदोई में अखिलेश यादव ने शिल्पी कुशवाहा के परिजन से मुलाकात की। 13 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजन को 5 लाख रुपए का चेक दिया। मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा- यहां बुलडोजर और लंगड़ा कार्रवाई क्यों नहीं, सरकार क्यों पीछे हट रही? तंज कसा- हमारे कन्नौज में पता करो, 10 मिनट में गैंगस्टर लगा देते हैं, बुलडोजर से घर तोड़ देते हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- अयोध्या में 7 करोड़ में बनिए बिग बी के पड़ोसी; रामनगरी में सुपरस्टार की 3 प्रॉपर्टी अयोध्या में अमिताभ बच्चन का पड़ोसी 7 करोड़ रुपए में बनाया जा रहा। दरअसल, बिग बी की रामनगरी में 3 प्रॉपर्टीज हैं। उनके नाम पर कई बिल्डर्स और प्रॉपर्टी डीलर्स ने जमीनों का सौदा शुरू कर दिया है। बच्चन के प्लॉट के आसपास की जमीन बहुत महंगी हो गई है। दाम करोड़ों में पहुंच गए हैं। एक कंपनी तो उनके प्लॉट के आसपास के प्लॉट पर प्रीमियम चार्ज ले रही हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट 11- शाहजहांपुर में दुल्हन समेत 4 की मौत, टैंकर ने कार को ठोकर मारी शाहजहांपुर में ऑयल टैंकर और कार की टक्कर हो गई, जिसमें दुल्हन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया, उसकी शादी की चुनरी से लोग मांस के टुकड़े बटोरते रहे। 5 दिन पहले ही लड़की की शादी हुई थी और वह मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी। हादसे में दो बच्चों समेत 3 लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा। पूरी खबर पढ़ें 12- CISCE का रिजल्ट घोषित; CMS के बच्चों ने खुशी में भांगड़ा किया देश के एकमात्र प्राइवेट शिक्षा बोर्ड CISCE का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं में लखनऊ के वैवस्वत नारायण दुबे और शिवम अवस्थी को 99.80% अंक मिले हैं। 12वीं में छवि मिश्रा, जैनब फातिमा, ओशीन अग्रवाल, अक्षिता अग्रवाल और संस्कृति चंदेल को 99.75% मिले हैं। रिजल्ट आने के बाद CMS के बच्चों ने खुशी में भांगड़ा डांस किया, एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पूरी खबर पढ़ें 13- बिजनौर में महिला ने जान दी; लिखा- 'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा' बिजनौर में डिजिटल ठगों की धमकियों से डरी एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड के दो दिन बाद महिला के कमरे से एक नोट मिला। इसमें उसने एक व्यक्ति से परेशान होने का जिक्र किया है। महिला ने लिखा- सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है, ब्लैकमेल कर रहा। मैं थक गई हूं और आत्महत्या कर रही। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- भतीजे ने शादी में नहीं बुलाया, चाचा ने दरवाजा वेल्ड कर सील किया जालौन में भतीजे ने चाचा को शादी में नहीं बुलाया तो गुस्से में उन्होंने उसके घर का दरवाजा वेल्डिंग करके सील कर दिया। ऊपर एक ताला भी जड़ दिया। दुल्हन लेकर बारात दरवाजे पर आई तो अंदर जाने वाला मुख्य दरवाजा वेल्डिंग से पैक था। पता चला कि चाचा ने निमंत्रण नहीं मिलने पर ऐसा किया। इसके बाद वेल्डिंग काटी गई और ताला तोड़कर दुल्हन का गृह प्रवेश हुआ। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा समारोह 1 मई को कुशीनगर में 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कई बौद्धिस्ट देशों के राजनयिक शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत, कार के परखच्चे उड़े; ससुर विदाई कराकर लौट रहे थे
    Next Article
    'ये प्रशासन का आदेश है...रोड-फुटपाथ पर वाहन नहीं होंगे खड़े':राजामंडी बाजार में नगर निगम की टीम रही मुस्तैद, फुटपाथ पर नहीं सजा बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment