Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में ओले गिरे:प्रयागराज में आंधी-बारिश से पेड़ जड़ से उखड़ा, पीपा पुल बहा; 14 की मौत

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार सुबह आगरा, कानपुर, मथुरा समेत 10 जिलों में बारिश हुई। दोपहर बाद गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। आगरा और मथुरा में ओले भी गिरे। झांसी में तेज बारिश हुई। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 27 अप्रैल को बांदा का तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 68 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। पारे में 4-5°C की गिरावट आएगी। बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। प्रयागराज में तेज आंधी के चलते पेड़ जड़ समेत उखड़ गया। IMD के मुताबिक, प्रदेश में औसतन 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अनुमान 0.3 मिमी बारिश का था, 720 प्रतिशत ज्यादा हुई। बीते 24 घंटे में आंधी-बारिश से 14 लोगों की मौत हुई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7, अयोध्या-अमेठी में 2-2 और प्रयागराज-गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में माैसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। बड़े अपडेट्स अब मौसम की तस्वीरें देखिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल चुनाव में कौन मारेगा बाजी? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े
    Next Article
    टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत, कार के परखच्चे उड़े; ससुर विदाई कराकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment