Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज आंधी से ई-रिक्शा पलटा:चित्रकूट में किशोरी की गिरने से हुई मौत, परिजनों के साथ रिश्तेजारी में जा रही थी

    4 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट में मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोरी रोशनी की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। यह घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, रोशनी अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा से राजापुर में रिश्तेदारी जा रही थी। रगोली स्थित जिला कारागार के समीप अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ई-रिक्शा पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला, लेकिन रोशनी रिक्शा के नीचे दब गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कर्वी कोतवाली प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण ई-रिक्शा पलटने से एक 15 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, अचानक आई आंधी-तूफान ने जिले में जनजीवन को भी प्रभावित किया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और अन्य नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौसम संबंधी चेतावनी के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो चोर गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 25 लाख की नकली कीटनाशक दवा जब्त:कन्नौज के विक्रेता की शिकायत पर हुई कार्रवाई, सरकारी गोदाम में रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment