Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिगरी गंगा मेले में VIP घाट को लेकर विवाद:मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल ने जताया विरोध, CM योगी से की हस्तक्षेप की मांग

    1 day ago

    4

    0

    तिगरी गंगा मेला-2026 में VIP घाट पर गंगा स्नान के लिए पास अनिवार्य किए जाने की कथित व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे आम श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव बताया है। संगठन का कहना है कि गंगा स्नान हर श्रद्धालु की आस्था से जुड़ा है, इसलिए किसी को पास के आधार पर अलग नहीं किया जाना चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) रोहन सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश देकर सभी श्रद्धालुओं को सम्मान के साथ स्नान का अवसर देने की अपील की है। 'मां गंगा के दरबार में कोई VIP नहीं' रोहन सक्सेना ने कहा कि तिगरी गंगा मेला करोड़ों सनातनियों की आस्था और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा है। वर्षों से श्रद्धालु यहां आकर गंगा में स्नान करते रहे हैं। ऐसे में VIP घाट पर पास की अनिवार्यता से आम और खास श्रद्धालुओं के बीच अंतर पैदा होगा। उन्होंने कहा कि मां गंगा के दरबार में कोई VIP या सामान्य नहीं होता। सभी श्रद्धालुओं की आस्था बराबर है। धार्मिक आयोजनों में ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिससे लोगों में भेदभाव की भावना पैदा हो। सुरक्षा के नाम पर आस्था प्रभावित न हो सक्सेना ने अमरोहा जिला प्रशासन से सवाल किया कि वर्षों से चली आ रही व्यवस्था में अचानक बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम जरूरी हैं तो प्रशासन दूसरे उचित प्रबंध करे, लेकिन आम श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग रोहन सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश देने की मांग की है। उनका कहना है कि हर श्रद्धालु को सम्मान के साथ गंगा स्नान का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल श्रद्धालुओं के सम्मान और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज पुलिस ने 101 गुम मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत 25 लाख रुपए, 8 महीने में 844 मोबाइल बरामद
    Next Article
    CM दौरे से पहले बनी सड़क एक दिन नहीं चली:चार दिन पहले PWD ने बनाई थी, लोग बोले-हमारी समस्या के लिए नहीं CM की सुविधा की लिए बनी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment