Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRFTI में सीनियर छात्रों को फिल्म निर्माण और शूटिंग फिर शुरू करने की मिली अनुमति

    16 hours ago

    1

    0

    सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) ने करीब दो महीने से स्थगित नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। संस्थान ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। संस्थान ने वरिष्ठ विद्यार्थियों को लंबित फिल्म निर्माण, आउटडोर शूटिंग और स्थान आधारित परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।बयान के अनुसार, विद्यार्थियों को अपने संबंधित विभागों के साथ समन्वय करना होगा, निर्माण से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं करनी होंगी और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत आवश्यक मंजूरी लेनी होगी। बयान में बताया गया कि लंबित शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रयासों के तहत संस्थान ने तीन विलंबित बैच के विद्यार्थियों को अप्रैल 2027 तक अपना बाकी पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश दिया है। बयान के मुताबिक, इनमें फिल्म शाखा का 17वां बैच (2019-22), 18वां बैच (2020-23) और इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया (ईडीएम) शाखा का पांचवां बैच (2021-23) शामिल है।संस्थान के रिकॉर्ड के अनुसार, फिल्म शाखा के 17वें बैच के 64 विद्यार्थियों में से 62 ने अब तक पाठ्यक्रम की आवश्यकताएं पूरी नहीं की हैं और उन्हें डिप्लोमा मिलना बाकी है। वहीं, 18वें बैच के 72 विद्यार्थियों में से 58 का पाठ्यक्रम अधूरा है। संस्थान ने बताया कि ईडीएम शाखा के पांचवें बैच के 36 विद्यार्थियों में से 24 ने भी अब तक अपनी शैक्षणिक आवश्यकताएं पूरी नहीं की हैं।संस्थान के मुताबिक, 17वें बैच के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी होने में करीब चार साल की देरी हुई जबकि फिल्म शाखा के 18वें और ईडीएम शाखा के पांचवें बैच की पढ़ाई पूरी होने में लगभग तीन साल की है। संस्थान ने कहा, “संस्थान संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करने की योजना बना रहा है ताकि पात्र विद्यार्थी मई 2027 में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकें।” हालांकि, संस्थान ने स्पष्ट किया कि आउटडोर फिल्म निर्माण और परियोजना कार्य फिर से शुरू करने की अनुमति का मतलब यह नहीं है कि नियमित शैक्षणिक कक्षाएं, कार्यशालाएं और परिसर में होने वाली व्यावहारिक गतिविधियां तुरंत शुरू हो जाएंगी। संस्थान ने कहा कि डीन के कार्यालय निलंबन की अवधि के दौरान प्रभावित कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के साथ जारी बातचीत को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक स्थिति की अलग से समीक्षा करेंगे।नियमित कक्षाओं और कार्यशालाओं को फिर से शुरू करने के साथ-साथ छात्रावास और मेस की सुविधाएं बहाल करने के मुद्दे पर भी अलग से समीक्षा की जाएगी। बयान में बताया गया कि छात्रावास और मेस की सुविधाएं 11 दिसंबर तक बंद रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मुठभेड़: Dawood Ibrahim गिरोह का शार्प शूटर नसीम दुर्रानी ढेर
    Next Article
    आपराधिक मानहानि मामले में Mary Kom को Delhi Court ने भेजा प्री कॉग्निजेंस नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment