Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवसेना ने राजा शिवाजी फिल्म टैक्स फ्री करने की मांग:मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर सीएम को ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शिवसेना (एनडीए) कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "राजा शिवाजी" को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सौंपा, क्योंकि जिलाधिकारी अनुपस्थित थे। ज्ञापन में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महान योद्धा होने के साथ-साथ सुशासन, राष्ट्रवाद और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उनकी जीवनगाथा पर आधारित यह फिल्म युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, स्वराज्य की अवधारणा और उनके आदर्शों से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है। शिवसेना पदाधिकारियों ने मांग की कि ऐसी प्रेरणादायक और ऐतिहासिक फिल्मों को कर मुक्त घोषित किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि इससे अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आमजन फिल्म देख सकेंगे, जिससे समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा और ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, जतिन वशिष्ठ, लोकेश कश्यप सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते JE अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से पकड़ा
    Next Article
    अमेठी में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार:लूट की बाइक, 19 ATM कार्ड और 2500 रुपये बरामद, कई थानों में दर्ज हैं मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment