Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते JE अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से प्राधिकरण कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी अभियंता को सदर बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां देर शाम तक लिखापढ़ी और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि उसका कार्य कराने के एवज में सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिना रिश्वत दिए उसका काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया और फिर ट्रैप की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी अवर अभियंता ने शिकायतकर्ता को सहारनपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर एक मेडिकल स्टोर पर रुपये लेकर बुलाया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम 20 हजार रुपये आशीष सक्सेना को सौंपी, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर फैलते ही प्राधिकरण कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर सदर बाजार थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला:उन्नाव में बहन के घर जाने को निकली थी, कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर हादसा
    Next Article
    शिवसेना ने राजा शिवाजी फिल्म टैक्स फ्री करने की मांग:मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर सीएम को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment