Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवली पुलिस ने साइबर ठगी के 55 हजार वापस कराए:पार्सल पकड़े जाने की धमकी देकर ठग महिला से 1.40 लाख रुपए ठगे थे

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते में ₹55,425 की धनराशि वापस कराकर उसे राहत पहुंचाई है। ग्राम बाघपुर निवासी प्रीति पत्नी सोमनाथ को एक अज्ञात साइबर ठग ने ऑनलाइन पार्सल भेजने का झांसा दिया। ठग ने उन्हें धमकी दी कि उनका पार्सल पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। इस तरह डराकर ठग ने जन सेवा केंद्र के माध्यम से महिला से ₹1,40,000 ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने 3 अक्टूबर 2025 को थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी गई रकम में से ₹55,425 की धनराशि 11 अप्रैल 2026 को पीड़िता के खाते में वापस कराई। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए पीड़िता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जा सकती है। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर ने अहम भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू:कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा
    Next Article
    नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने कई राज्यों में तलाश कर पकड़ा, बहलाकर साथ ले गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment