Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने कई राज्यों में तलाश कर पकड़ा, बहलाकर साथ ले गया था

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में गैण्डास बुजुर्ग थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए दोनों अपहृत लड़कियों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। यह मामला 17 मार्च 2026 को सामने आया, जब कंचनपुर गांव निवासी एक महिला ने गैण्डास बुजुर्ग थाने में तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने पहले बिहार के वैशाली जनपद से एक अपहृता को 24 मार्च को बरामद किया। इसके बाद, पुलिस ने लगातार सुरागरसी जारी रखी और दूसरी अपहृता को 7 अप्रैल को हैदराबाद के आरजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। इसी दौरान, पुलिस ने मुख्य आरोपी परवेज पुत्र शहाबुल्ला, निवासी कंचनपुर, को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को महिला पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। यहां उनकी देखभाल और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक किसलय मिश्रा, कांस्टेबल मनीष कुमार और महिला कांस्टेबल सुप्रिया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवली पुलिस ने साइबर ठगी के 55 हजार वापस कराए:पार्सल पकड़े जाने की धमकी देकर ठग महिला से 1.40 लाख रुपए ठगे थे
    Next Article
    अयोध्या में 2 रेलवे ओवरब्रिज के लिए धनराशि जारी:हलकारा का पुरवा और अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल सेक्शन पर होगा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment