Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू:कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत नारायणा कॉलेज में शनिवार को की गई, जिसका समापन रविवार को होगा। इस अभियान के तहत सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठन को मजबूत करने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। पांचों मंडलों में एक साथ हुआ उद्घाटन कार्यक्रम जसवंतनगर विधानसभा के सभी पांच मंडलों में एक साथ उद्घाटन सत्र आयोजित किए गए। जसवंतनगर द्वितीय मंडल में मंडल अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू ने उद्घाटन किया। जसवंतनगर प्रथम मंडल में संजय मिश्रा की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं बसरेहर द्वितीय मंडल में ध्रुव कठेरिया की अध्यक्षता में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, ताखा मंडल में दीपक नंदन जाटव की अध्यक्षता में विवेक शाक्य तथा सैफई मंडल में असनीत यादव की अध्यक्षता में संजीव राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई पार्टी की यात्रा प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ से पहले भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और सरकारों की प्रमुख योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की पृष्ठभूमि और उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। वक्ताओं ने प्रशिक्षण अभियान के उद्देश्य पर रखा जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण, व्यक्तित्व विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने इसे पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ता भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे। संजीव राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया, जबकि रघुराज शाक्य ने इसे राष्ट्रवाद और सेवा भावना से जोड़ने वाला अभियान बताया। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान विवेक शाक्य ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, पर्वत सिंह यादव, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने मनाई ज्योतिराव फुले की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- उन्होंने पिछड़े-दलितों के शिक्षा अधिकार के लिए संघर्ष किया
    Next Article
    शिवली पुलिस ने साइबर ठगी के 55 हजार वापस कराए:पार्सल पकड़े जाने की धमकी देकर ठग महिला से 1.40 लाख रुपए ठगे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment