Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने किया सुसाइड:कमरा बंद कर फायर किया, महिला की हालत गंभीर; पीहर जाने से नाराज था

    6 hours ago

    1

    0

    शादी समारोह में पति ने पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव का शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे का है। वह मना करने के बावजूद पत्नी के पीहर जाने से नाराज था। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया- यूपी में आगरा के बरुअर निवासी राघवेंद्र (31) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राधिका (28) गंभीर घायल है। सिंघावली गांव राधिका का पीहर है। शुक्रवार दोपहर राधिका के चाचा की लड़की के लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान राधिका और राघवेंद्र में कहासुनी हो गई। वह राधिका को कमरे में ले गया। कमरा बंद कर उसने पहले देसी कट्‌टा से राधिका की छाती में गोली मारी। फिर खुद के सीने पर फायर कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रेफर करने पर उसे भरतपुर के RBM अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत क्रिटिकल होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। फर्श पर बिखरा था खून कमरे में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने कमरे से हथियार को बरामद कर लिया है। राधिका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था, इसके बारे में परिजन को पता नहीं है। परिजन बोले- घर आते ही गोली मार दी परिजन ने पुलिस को बताया कि राधिका शादी में शामिल होने 30 अप्रैल को ही घर आई थी। जबकि राघवेंद्र आज दोपहर करीब 12 बजे आया था। आते ही उसने राधिका को लग्न के कार्यक्रम से बुलाया और एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसे गोली मार दी। पत्नी के पीहर जाने से नाराज था एसएचओ विनोद मीणा ने बताया कि राघवेंद्र खेतीबाड़ी और ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था। राघवेंद्र ने राधिका को शादी में जाने से मना किया था। इसके बाद भी राधिका गुरुवार को पीहर आ गई। शुक्रवार को जब राघवेंद्र अपने घर पहुंचा तो उसे पता लगा कि राधिका पीहर चली गई। इसी बात से नाराज होकर राघवेंद्र अपने ससुराल पहुंचा था। फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी। उनके 3 साल का बेटा है। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… इनपुट: दुर्गेश पाठक, रूपवास
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान पर हमले का क्या ट्रंप देंगे ऑर्डर? तेल के दामों में उछाल
    Next Article
    पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदा कारोबारी:लखनऊ में बोला- सबकुछ हार गया; IPL सट्‌टे में लाखों हार गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment