Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में करंट से दो बैंडकर्मियों-दो घोड़ियों की मौत:फिरोजाबाद में घुड़चढ़ी के दौरान हाईटेंशन लाइन से छुई बग्गी, दूल्हा कूदकर भागा

    16 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान करंट लगने से दो बैंडकर्मियों और दो घोड़ियों की मौत हो गई। शनिवार को मथुरा से बारात आई थी। समारोह में बैंड बुलाया गया था। रात करीब 9:30 बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। बैंड-बाजे के साथ बारात की तैयारियां हो रही थीं। इसी दौरान बैंड की बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बग्गी में करंट उतर गया और तेजी से धुआं निकलने लगा। दूल्हा तुरंत नीचे कूद गया। करंट की चपेट में आने से दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक झुलस गया। बग्गी में जुती दोनों घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला दौलतपुर बैजुआ निवासी सर्वेश वाल्मीकि की बेटी निशा की शादी थी। शनिवार को मथुरा जिले के फरह क्षेत्र से बरात आई थी। बरात के लिए सिरसागंज के न्यू जनता बैंड को बुलाया गया था। बारात गांव में घूम रही थी। इसी दौरान प्राथमिक स्कूल के पास बग्गी का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पूरी बग्गी में करंट दौड़ गया। बैंड गायक समेत दो की मौत, दो घोड़ों ने भी तोड़ा दम हादसे में सिरसागंज के नगला राधे निवासी बैंड गायक अकील (40) और मियां बाजार निवासी लाइट लेकर चल रहे पप्पू सिद्दीकी (38) की मौके पर ही मौत हो गई। बग्गी में जुते दोनों घोड़ों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, श्याम नगर निवासी बैंडकर्मी विवेक गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट दौड़ते ही दूल्हा बग्गी से कूद गया। कुछ लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दुल्हन पक्ष के लोग छोड़कर दौड़े स्वागत की तैयारियां हादसे की सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग स्वागत की तैयारियां छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने दूल्हे को सुरक्षित विवाह स्थल पर पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव मोर्चरी भिजवा दिए, जबकि झुलसे विवेक को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। हादसे से घबराए कई बराती रात में ही वापस लौट गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी कराईं। झूलते तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे और करीब 15 फुट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने हादसे के लिए विभागीय लापरवाही और शिकायतों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया। CO चंचल त्यागी ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। झुलसे बैंडकर्मी का उपचार जारी है और दूल्हा सुरक्षित है। मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक, घायल की पहचान विवेक के रूप में हुई है। ………….. ये खबर भी पढ़िए… दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला, 100 फीट लंबी; मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। दरअसल, गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे विद्यार्थी:26 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता होगी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
    Next Article
    कालपी में महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप:विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV वीडियो सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment