Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मारा:रामपुर में अगले दिन लड़की पक्ष ने ईंट मारकर दामाद का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

    11 hours ago

    2

    0

    रामपुर के बिलासपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लड़के पक्ष का आरोप है की सोमवार को शादी की पहली रात पर दुल्हन ने दूल्हे को छूने से मना किया और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर अगले दिन पंचायत बैठक हुई। दोनों पक्षों में बहस के बाद ससुराल वालों ने दामाद का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला... घटना मोहल्ला लक्ष्मीनगर की है। यहां बेकरी की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय कन्हैया की शादी बीते रविवार, 29 मार्च को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज सम्मेलन में हुई थी। सोमवार दोपहर दुल्हन को विदाई कराकर कन्हैया अपने घर लाया, जहां रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए दावत का आयोजन किया गया था। शाम तक माहौल पूरी तरह सामान्य था। रात होते ही घरवालों ने शादी की रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन को आराम करने के लिए कमरे में भेज दिया। सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इसी दौरान कुछ देर बाद अचानक कमरे से तेज आवाजें और कहासुनी सुनाई देने लगी। परिजनों ने शक होने पर दरवाजा खटखटाया और उसे खुलवाया। पूछताछ में दूल्हे कन्हैया ने बताया कि दुल्हन ने उसे छूने से साफ इनकार कर दिया और बात बढ़ने पर उसे थप्पड़ भी मार दिया। यह सुनकर घर में हंगामा मच गया। मामला बढ़ता देखकर परिजनों ने रात में ही पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। दूल्हे के भाई शंकर कश्यप और बहन पूनम कश्यप ने दावा किया कि दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि उसका किसी और से अफेयर है। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने भी अपनी बात रखी। इसके बाद लड़की वालों को फोन करके पूरी बात बताई गई। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। बताया जाता है कि किसी लिखित समझौते के लिए दोनों पक्ष तहसील पहुंचे। वहां किसी बात पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इसी दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घायल दूल्हे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण किया गया। मंगलवार रात दूल्हे कन्हैया के पिता गनपत कश्यप ने बताया कि दिन में हुई कहासुनी और मारपीट के बाद देर शाम दोनों पक्षों की दोबारा पंचायत बैठी। इसमें लड़की ने कन्हैया के साथ रहने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। बाद में लिखित समझौता तैयार किया गया और लड़की अपने परिजनों के साथ घर लौट गई। कोतवाली पुलिस को भी इस समझौते की प्रति सौंप दी गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच आपसी विवाद की स्थिति बनी थी। बाद में दोनों पक्षों ने बातचीत कर आपस में समझौता कर लिया है। लिखित समझौता थाने में जमा कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में रोजा-इफ्तार के 14 आरोपियों की पेशी आज:वाराणसी CJM कोर्ट से खारिज बेल सुनेंगे DJ, क्रिमिनल हिस्ट्री के बाद दस्तावेजों में पाईं खामियां
    Next Article
    आगरा यूनिवर्सिटी की सम सेमेस्टर परीक्षा 16 अप्रैल से:कार्यक्रम हुआ जारी, OMR पर होगी आधारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment