Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत:कन्नौज में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर गई जान

    6 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने छोटे भाई की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना नादेमऊ मार्ग पर भानपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान मैनपुरी जनपद के थाना छाछा के गांव अहिरवा निवासी जय सिंह के रूप में हुई है। जय सिंह 10 अप्रैल को अपने छोटे भाई संजू की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकले थे। मंगलवार सुबह जय सिंह अपने चचेरे भाई राजेश कुमार की ससुराल ग्राम पिपरौली, थाना ठठिया (कन्नौज) से अपने गांव वापस लौट रहे थे। नादेमउ मार्ग पर भानपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को सीएचसी सौरिख भिजवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक जय सिंह की पत्नी शिवानी और उनके दो बच्चे प्रतीक व प्रतिज्ञा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अंबेडकर जयंती पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल:लोगों ने बाबा साहब की निकाली शोभायात्रा, जय भीम का नारा गूंजा
    Next Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर निकाली यात्रा:संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का लगाया नारा, AIDWA सचिव बोलीं- यह सरकार संविधान विरोधी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment