Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर निकाली यात्रा:संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का लगाया नारा, AIDWA सचिव बोलीं- यह सरकार संविधान विरोधी है

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से शहर भर में मनाई जा रही है। AIDWA और AISA की ओर से परिवर्तन चौक स्थित बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद स्मारक तक मार्च निकाला गया। मार्च में संगठन के सदस्य और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर AIDWA की जिला सचिव मधु गर्ग ने कहा- संविधान को मानने वाला हर व्यक्ति सबसे अधिक बाबा साहब का सम्मान करता है। बाबा साहब ने महिलाओं को समाज के अंधकार से निकाला और अधिकारों की रोशनी दिया। हर समुदाय के बाबा साहब बाबा साहब कहते थे कि 'मैं किसी समुदाय की तरक्की को उस समुदाय की महिलाओं की तरक्की से नापता हूं'। समाज में लिंग, जाति, वर्ग के आधार पर होने वाले भेदभाव और शोषण के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष करके उसे खत्म किया। डॉ अंबेडकर की चिंता सिर्फ दलित समाज की महिलाओं के लिए नहीं थी, बल्कि हर समाज के लिए थी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है। ‘संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन’ मधु गर्ग ने कहा कि मौजूदा समय में जिस प्रकार से सरकार हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रही है यह बेहद शर्मनाक है। बाबा साहब ने हमें संविधान के लोकतांत्रिक मूल्यों , धर्मनिरपेक्षता , समानता, सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय , राष्ट्र की एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया। प्रत्येक भारत के व्यक्ति को अपने जीवन में यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की आत्मा संविधान और लोकतंत्र की हमेशा वह रक्षा करेगा । ‘बिजली को फायदे का सौदान बनाया जाए’ मधु गर्ग ने कहा कि भाजपा कह रही है कि हम बाबा साहब की मूर्तियों पर छतरी लगाकर सम्मान देंगे। इससे क्या होता है उन्हीं के लोग मूर्तियां तोड़ते हैं। 2027 के चुनाव में वोट हासिल करने के लिए छतरी की बात कर रहे हैं। अगर जमीनी हकीकत देखें तो एनसीआरबी का आंकड़ा बोलता है कि दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। दलितों की बुनियादी जरूरत को पूरा करने की आवश्यकता है । दलितों की हालत सुधारने पर काम होना चाहिए उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिसके बिल से लोग परेशान हैं। जबकि बाबा साहब ने कहा था बिजली एक सामाजिक जरूरत है उसे फायदे का सौदा ना बनाया जाए मगर उल्टा हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत:कन्नौज में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर गई जान
    Next Article
    सीतापुर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल:बिहार जा रहा था युवक, पायदान पर बैठने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment