Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अंबेडकर जयंती पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल:लोगों ने बाबा साहब की निकाली शोभायात्रा, जय भीम का नारा गूंजा

    6 hours ago

    2

    0

    संभल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को नुरियो सराय क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण "जय भीम" के नारों से गूंज उठा। यह शोभायात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। शोभायात्रा अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी और होली चौक पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहब के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर अनंत अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही देश का वास्तविक विकास संभव है। उन्होंने जोर दिया कि यदि समाज उनके विचारों समानता, शिक्षा और भाईचारे को अपनाता है, तो भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। महावीर सिंह ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नुरियो सराय में सभी जाति और धर्म के लोग इस शोभायात्रा में मिलकर शामिल होते हैं। इसमें हिंदू, मुस्लिम और वैश्य समाज के लोग एक साथ भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। मोहम्मद आमिर ने कहा कि बाबा साहब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने संविधान के माध्यम से जो अधिकार प्रदान किए हैं, उसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में शिक्षा प्राप्त कर सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आयोजन केवल एक धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बन गया है। पूरे क्षेत्र में शांति और सद्भाव के माहौल के बीच यह शोभायात्रा संपन्न हुई, जिसने एक बार फिर एकता की शक्ति को प्रदर्शित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दहेज उत्पीड़न: समझौता करने गए पिता-चाचा से मारपीट:बेटी से मारपीट के बाद पहुंचे थे, पति-देवर, सास-ससुर पर FIR
    Next Article
    शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत:कन्नौज में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment