Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर यौनशोषण के आरोपी की जमानत खारिज:हरदोई में अपर जिला जज ने याचिका की खारिज, दहेज में मांगे थे 11 लाख

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। अपर जिला जज (एफटीसी महिला) यशपाल ने आरोपी सुनील कुमार वर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 10 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पेड़हाथा गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, बाद में तिलक के समय आरोपी ने 11 लाख रुपये की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर सुनील कुमार वर्मा ने शादी करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान, बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए उसे झूठा फंसाए जाने का तर्क दिया। वहीं, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद पाया कि पीड़िता के बयानों से प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होती है और मामला गंभीर प्रकृति का है। सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए, अदालत ने आरोपी सुनील कुमार वर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 दिन के उपचार के बाद बच्ची की मौत:फर्रुखाबाद में 28 फरवरी को खेत में मिली थी नवजात, SNCU में थी भर्ती
    Next Article
    भाकियू और पुलिस के बीच टकराव का मामला:हाथरस के सिकंद्राराऊ में प्रदेशाध्यक्ष समेत 25 नामजद और 250 अज्ञात पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment