Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू और पुलिस के बीच टकराव का मामला:हाथरस के सिकंद्राराऊ में प्रदेशाध्यक्ष समेत 25 नामजद और 250 अज्ञात पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    सिकंद्राराऊ में भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस से मारपीट और बवाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष समेत 25 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर जा रहे किसानों के काफिले के दौरान हुई थी। जानकारी के अनुसार, हापुड़ में मदन चौहान द्वारा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप के खिलाफ कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। इसके विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी क्रम में सैकड़ों किसान गाड़ियों के काफिले के साथ गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे। पुरदिलनगर रोड के रेलवे अंडरपास पर एटा और सिकंदराराऊ पुलिस ने किसानों के काफिले को रोकने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि किसानों ने गाड़ियों में रखे सोटे और डंडे निकाल लिए। उन्होंने वहां से गुजर रही बसों और निजी वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। कोतवाली से लेकर पंत चौराहे तक कई बार पुलिस से झड़प हुई। इस दौरान एक दरोगा रामनरेश के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। इसके अतिरिक्त, कई सिपाहियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। उपनिरीक्षक श्रीचंद्र सिंह सोम ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनको किया है नामजद... नामजद आरोपियों में भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह (पुत्र भानु प्रताप सिंह, निवासी जलेसर) के अलावा राम जादौन (निवासी बनवारीपुर), टुल्लन (निवासी सकरौली एटा), एहसान बेग (निवासी बकायन हसायन), हेमंत (पुत्र हरेंद्र, निवासी रिजावली फिरोजाबाद), राजेश (निवासी चिरावली एटा), शीलू सिकरवार (निवासी मंडेला एटा), रामप्रताप (निवासी सकरौली एटा), अंशु (निवासी अवागढ़ एटा), अमन यादव (निवासी बारमऊ एटा), दिनेश प्रताप सिंह (निवासी सकरौली एटा), बृजमोहन सिसोदिया (निवासी फिरोजाबाद), संजय शर्मा, राजकुमार, आशु चौधरी (निवासी लखनऊ), उपेंद्र बाबा (निवासी फिरोजाबाद), पंकज (जिलाध्यक्ष एटा), मोहित, आकाश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, ईशू रावत (निवासी फिरोजाबाद), राजा ठाकुर (निवासी फिरोजाबाद), जैदअली बेग, रजत ठाकुर और गौरव पचौरी शामिल हैं। इनके साथ ही 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर यौनशोषण के आरोपी की जमानत खारिज:हरदोई में अपर जिला जज ने याचिका की खारिज, दहेज में मांगे थे 11 लाख
    Next Article
    मेटा अलर्ट पर पुलिस ने युवक की जान बचाई:कासगंज में सूचना के 10 मिनट में पहुंची, अस्पताल में भर्ती कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment