Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में प्रधानाध्यापक की ऑटो टक्कर से मौत:सुबह टहलते समय हुए थे घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव के पास पिछले रविवार को एक प्रधानाध्यापक को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबौली दुबे थाना कलवारी निवासी 43 वर्षीय सुवर्ण लाल के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी कलवारी की ओर से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो की चपेट में आने से सुवर्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सीएचसी बहादुरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। बस्ती से परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू ले गए। वहां उचित देखभाल न मिलने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुवर्ण लाल बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत:सिर धड़ से अलग हुआ, एक युवक का बायां पैर कटा, टेंपो बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लुटेरा घायल:पीलीभीत में पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment