Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेटा अलर्ट पर पुलिस ने युवक की जान बचाई:कासगंज में सूचना के 10 मिनट में पहुंची, अस्पताल में भर्ती कराया

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस ने मेटा कंपनी से मिले एक अलर्ट के बाद 25 वर्षीय युवक की जान बचाई। युवक ने कीटनाशक पीते हुए 'गुड बाय' लिखकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस 10 मिनट के भीतर उसके घर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना शनिवार को हुई, जब मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के माध्यम से एक अलर्ट भेजा। इस अलर्ट में एक युवक द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना दी गई थी। मुख्यालय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कासगंज पुलिस को सूचित किया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने मेटा से प्राप्त अलर्ट में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन का पता लगाया। यह जानकारी तत्काल जनपद कासगंज की सोशल मीडिया सेल को भेजी गई। सूचना और लोकेशन मिलते ही थाना कासगंज के उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मात्र 10 मिनट में युवक के घर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को युवक के इंस्टाग्राम पोस्ट की जानकारी दी और तुरंत उसके कमरे में प्रवेश किया। वहां युवक के हाथ में एक शीशी थी और वह गले को पकड़कर जोर-जोर से खांस रहा था। पुलिसकर्मियों ने परिजनों की सहायता से युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक का उपचार किया और उसे सकुशल उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया। युवक के सामान्य होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसकी पत्नी पिछले लगभग छह महीने से अपने मायके में रह रही है और बार-बार बुलाने पर भी वापस नहीं आ रही थी। इसी कारण वह परेशान और अवसादग्रस्त हो गया था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू और पुलिस के बीच टकराव का मामला:हाथरस के सिकंद्राराऊ में प्रदेशाध्यक्ष समेत 25 नामजद और 250 अज्ञात पर FIR
    Next Article
    Upcoming Smartphones This Week: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, अभी जानिए सभी के फीचर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment