Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 दिन के उपचार के बाद बच्ची की मौत:फर्रुखाबाद में 28 फरवरी को खेत में मिली थी नवजात, SNCU में थी भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र में 28 फरवरी को मिली एक नवजात बच्ची की 48 दिन के इलाज के बाद शुक्रवार शाम लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मौत हो गई। बच्ची को कम वजन और समय से पहले जन्म के कारण विशेष देखभाल की आवश्यकता थी, लेकिन उसे कंगारू मदर केयर (केएमसी) की सहायता नहीं मिल सकी। स्वास्थ्य विभाग पर इस मामले में समन्वय की कमी का आरोप है। यह नवजात बच्ची 28 फरवरी को राजेपुर के गांव राई निवासी सिद्धार्थ के सरसों के खेत में मिली थी। पुलिस ने तत्काल उसे लोहिया अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया था। बच्ची का वजन काफी कम था, जिसके कारण उसका विकास धीमी गति से हो रहा था। शाम को बच्ची ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएनसीयू के एक डॉक्टर ने बताया कि बच्ची कम दिनों की थी। उसका उपचार चल रहा था। बताया गया ऐसे बच्चों को स्वस्थ करने के लिए कंगारू मदर केयर का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। इस प्रक्रिया में मां या कोई अन्य महिला नवजात को अपने सीने से चिपकाकर रखती है, जिससे बच्चे को गर्माहट और पोषण मिलता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि कंगारू मदर केयर के लिए यूनिट में पत्र लिखा गया था, लेकिन वह पत्र उनके कार्यालय तक नहीं पहुंच सका। डॉ. सिंह ने कहा कि यदि पत्र उनके पास आता, तो वह इसे जिला प्रोबेशन अधिकारी को भिजवा देते। उन्होंने स्वीकार किया कि बच्ची बहुत कम दिनों की थी और उसे विशेष देखभाल की सख्त जरूरत थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में श्रमिकों को भड़काने में आठ पर FIR:मजदूरों को भड़काने और गजरौला बंद की अपील का मामला
    Next Article
    शादी का झांसा देकर यौनशोषण के आरोपी की जमानत खारिज:हरदोई में अपर जिला जज ने याचिका की खारिज, दहेज में मांगे थे 11 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment