Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान:बुलंदशहर में मायके में खाया जहरीला पदार्थ, पति लेने आ रहा था ससुराल

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तोरई में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता ने खेत पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अल्का के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज ढाई महीने पहले 10 फरवरी को हुई थी। आज ही उसका पति उसे लेने ससुराल आने वाला था। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ​ खेत पर अचेत मिली, पास पड़ी थी शीशी ​जानकारी के मुताबिक, अल्का करीब 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से बुग्गी लेकर खेत पर गई थी। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी कि अल्का खेत में बेहोश पड़ी है। मौके पर पहुंचे परिजनों को वहां जहरीले पदार्थ की शीशी मिली। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। पिता का आरोप- पड़ोसी युवक करता था परेशान ​मृतका के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि आज दामाद अपनी पत्नी को लेने आने वाला था, घर में खुशियां थीं जो पल भर में मातम में बदल गईं। ​ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत ​घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में दो घरों में लगी भीषण आग:अनाज, घरेलू सामान समेत लाखों का नुकसान, मवेशी का बच्चा जिंदा जला
    Next Article
    श्रावस्ती में बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट:30 अप्रैल तक प्रबंधन योजना, 15 जून तक सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment