Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 5वें दिन पत्नी को दी मुखाग्नि:दुल्हन के जोड़े में अंतिम संस्कार, शाहजहांपुर में सड़क हादसे में हुई थी 4 की मौत

    3 hours ago

    2

    0

    5 दिन पहले ही तो एक दूसरे को जयमाल पहनाई थी... जमकर डांस किया था... एक साथ सात फेरे लिए थे... सात जन्म साथ रहने के वादे लिए थे, पर महज दो दिन ही साथ रह सके और आज अपनी नई नवेली दुल्हन कल्पना को पति रॉविल को मुखाग्नि देनी पड़ी। कल्पना के शव का श्रंगार करते हुए रॉविल की आंखें छलक उठीं। पूरे 16 श्रंगार के साथ शादी का जोड़ा पहनाकर कल्पना को अंतिम विदाई दी गई। एक ही घर से जब भाभी और ननद की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया। रात में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जना। शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर हादसे में दुल्हन समेत 4 की मौत हो गई। परिवार दुल्हन को मायके से विदा कराकर घर ला रहा था। तभी रास्ते में टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। लोगों ने कार में फंसे हुए लोगों को खींचकर बाहर निकाला। दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया। मांस के लोथड़े बाहर आ गए थे। दुल्हन जिस चुनरी को ओढ़कर विदा हुई थी, उसी में मांस के टुकड़े बटोरे गए। मरने वालों में दुल्हन के अलावा उसकी ननद, बुआ, देवर शामिल थे। आज चारों शवों का अलग-अलग गांवों में अंतिम संस्कार हुआ। रह-रहकर रोता रहा राबिल, रिश्तेदार पोंछते रहे आंसू पांच दिन पहले रॉविल ने जिस पत्नी के साथ फेरे लिए थे आज वह उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहा था। दुल्हन की अर्थी पर लाल रंग चुनरी डाली गई। पति समेत तमाम रिश्तेदारों ने अर्थी को कांधा दिया और मोक्षधाम लेकर पहुंचे। यहां पति ने उसको मुखाग्नि दी। इस दौरान पति भी रोता रहा और तमाम रिश्तेदार उसको चुप कराते रहे। 3 गांवों से निकलीं 4 अर्थियां कुल 3 गांवों में 4 अर्थियां निकलीं। जहां दुल्हन कल्पना का पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग गांव स्थित उसके ससुराल से अर्थी उठी। वहीं उसके ससुर अनिल के साढ़ू विनय कुमार की बेटी मोहिनी (14) की अर्थी उसके गांव पुवायां के पुरैना गांव से निकली, जहां पिता ने मुखाग्नि दी। इसके अलावा अनिल की बहन रीना देवी और भांजे निर्देश की अर्थियां लखीमपुर के मोहम्मदी गांव से निकलीं। रीना को उसके पति कर्मदेव और निर्देश को उसके विजय वर्मा ने मुखाग्नि दी। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… कल्पना को विदा कराकर लौटते समय हुआ था हादसा... शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के पिपरिया भगवंत गांव निवासी कल्पना (22 साल) की पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग गांव निवासी रॉविल वर्मा से 25 अप्रैल को शादी हुई थी। शादी के दो दिन बाद मायके वाले कल्पना को विदा कराकर ले गए थे। गुरुवार को कल्पना को विदा करके ससुराल लाना था। कल्पना का पति राॅविल वर्मा ग्रेजुएशन की परीक्षा देने कन्नौज गया था। इसलिए सुबह ससुर अनिल कुमार कार से बहू कल्पना को विदा कराने उसके मायके गए थे। कार में सात लोग सवार थे। इनमें अनिल के साढ़ू विनय कुमार की बेटी मोहिनी (14), चचेरी बहन रीना देवी (30) पत्नी कर्मदेव, उसके दो बच्चे अभिरांश (6), अनिमेष (5) के अलावा ड्राइवर निर्दोष थे। निर्दोष, अनिल का भांजा था। तभी दोपहर करीब डेढ़ बजे खुटार थाना क्षेत्र में रौतापुर कला गांव के पास एक तेज रफ्तार तेल से भरे टैंकर ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टैंकर नेपाली था और वहीं जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलटी खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। पार्ट्स सड़क पर बिखर गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। आसपास के लोग दौड़े तो टैंकर का ड्राइवर वाहन वहीं पर छोड़कर भाग गया। पुलिस और राहगीरों ने कार में फंसे हुए लोगों को खींचकर बाहर निकाला। दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया। मांस के लोथड़े बाहर आ गए थे। दुल्हन जिस चुनरी को ओढ़कर विदा हुई थी, उसी में मांस के टुकड़े बटोरे गए। हादसे में कल्पना, रीना देवी, मोहिनी और निर्देश की मौत हो गई। जबकि अनिल और रीना के दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सूरज की लुका-छुपी, गर्मी से राहत:4-5 मई को फिर से बूंदाबांदी के आसार, रात के तापमान में 6°C की गिरावट
    Next Article
    मऊ में माटी कला कारीगरों को मुफ्त किट:आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, जल्द करें पंजीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment