Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन माफिया की 50 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त:आजमगढ़ जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, लखनऊ का फ्लैट भी शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत कोडीन कफ सिरप के मामले में कमाई करके साम्राज्य खड़ा करने वाले विकास सिंह नर्वे की लगभग 51 लाख की संपत्ति को आजमगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से कुर्क किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही इस कार्रवाई के अंतर्गत ई कोर्ट के आदेश पर मकान और फ्लैट बुकिंग की धनराशि को फ्रीज किया गया है। आरोपी ने अवैध कमाई से गांव में बड़ा मकान बनाया था इसके साथ ही लखनऊ में करोड़ों की प्रॉपर्टी में पैसा लगाया था। आजमगढ़ जिले की साइबर पुलिस की विवेचना से आरोपी की अवैध संपत्तियों के नेटवर्क का खुलासा हुआ था। जांच में हुआ खुलासा इस बारे में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जिले में साइबर थाने के प्रभारी द्वारा कोडीन कफ सिरप प्रकरण की जांच की जा रही थी। इस जांच के तहत अपराध से अर्जित 5090000 से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया गया। इस दौरान मुनादी भी कराई गई। जिले के थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मुअसं 319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस व 8C, 21C, 26D, 29, 27A एनडीपीएस एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना साइबर क्राइम द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विकास सिंह नरवे पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम नरवे, थाना दीदारगंज,बरदह, द्वारा अपराध से अर्जित धनराशि से अपने पैतृक ग्राम स्थित भूमि पर मकान का निर्माण कराया गया है। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 27,25,393 है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा शालीमार लेकसिटी प्रा. लि. के प्रोजेक्ट Marvella GH-18, Shalimar One World, बाघामऊ, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ में एक आवासीय फ्लैट (कुल कीमत लगभग 1,61,00,000/-) बुक कराया गया। जिसके लिए 23,64,978/- अग्रिम धनराशि के रूप में जमा की गई थी। तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत फ्रीजिंग ऑर्डर की कार्यवाही की गई। संबंधित नोटिस और प्रपत्र विभागीय ई-कोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर याचिका प्रस्तुत की गई। Competent Authority and Administrator SAFEM (FOP) Act NDPS Act, New Delhi द्वारा सुनवाई उपरांत आदेश पारित करते हुए अभियुक्त की उक्त संपत्तियों पर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। आरोपी पर तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों की पंचायत में चेतावनी, उखाड़ फेकेंगे स्मार्ट मीटर:भारतीय किसान यूनियन आजाद का ऊर्जा भवन पर हंगामा, बोले- डिजिटल गुलाम बना रही सरकार
    Next Article
    शराब ठेके पर तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं पर केस:इटावा सांसद ने आबकारी अधिकारी से कहा- गांव से दुकान हटाएं, नहीं तो ये धरना देंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment