Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवक को पटककर लात-घूंसों से पीटा:पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने में जुटी, कार्रवाई का दिया आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर के सुल्तान नगर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक मिलकर एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। आरोपी युवक पीड़ित को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारते दिख रहे हैं। घटना के दौरान आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। घटना की तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारपीट की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चौकी प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी:निजी बसों के अवैध संचालन और निजीकरण के विरोध में 20 मई को प्रदर्शन
    Next Article
    लखनऊ में मई दिवस पर श्रम मंत्री का बड़ा संकेत:EPF न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर 3 मई को केंद्र से होगी बात, पत्रकारों की मांगें भी उठीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment