Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब ठेके पर तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं पर केस:इटावा सांसद ने आबकारी अधिकारी से कहा- गांव से दुकान हटाएं, नहीं तो ये धरना देंगी

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में बियर और देसी शराब के कंपोजिट ठेके को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। बुधवार को महिलाओं ने ठेके पर हंगामा कर शराब नष्ट की, जिसके बाद ठेका संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया। इसी के साथ महिलाएं सपा सांसद से मिलकर ठेका हटाने की मांग करने पहुंचीं। गांव में लंबे समय से चल रहे विरोध के बीच बुधवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाएं ठेके पर पहुंचीं और वहां रखी शराब की बोतलें व पेटियां बाहर फेंक दीं। इसके बाद उन्होंने शराब को डंडों और पैरों से कुचलकर नष्ट कर दिया। इस दौरान ठेके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। महिलाओं ने साफ कहा कि गांव के बीच ठेका किसी भी हालत में नहीं रहने दिया जाएगा। ठेका संचालक ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने शशिवाला, सुलोचना, शकुंतला, ओमवीर और दुर्गेश को नामजद किया, जबकि 8 से 10 अज्ञात महिलाओं और 4 से 6 अज्ञात पुरुषों को भी आरोपी बताया। आरोप है कि सभी ने मिलकर ठेके में तोड़फोड़ की और बड़ी मात्रा में शराब को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांसद से हस्तक्षेप की मांग गांव की महिलाएं समाजवादी पार्टी के सांसद के पास पहुंचीं और अपनी शिकायत रखी। महिलाओं ने बताया कि गांव के बीच और स्कूल के पास शराब का ठेका होने से माहौल खराब हो रहा है और परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सांसद से हस्तक्षेप कर ठेका हटवाने की मांग की। महिलाओं की बात सुनने के बाद सांसद ने जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल को फोन कर ठेका गांव से हटाने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि गांव में शराब का ठेका नहीं रहने दिया जाएगा और जल्द इस दिशा में कार्रवाई कराई जाएगी। तोड़फोड़ की तस्वीरें देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन माफिया की 50 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त:आजमगढ़ जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, लखनऊ का फ्लैट भी शामिल
    Next Article
    जिम में 50-राउंड फायरिंग, 3 मिनट में तीन लाशें बिछीं:केक काटकर चला गया था मिस्टर यूपी, फिर लौटा और दोस्तों से मिलकर गोलियां बरसा दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment