Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर डीएम ने गौशालाओं के लिए दिए निर्देश:भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी छिड़काव के लिए कहा, CCTV अनिवार्य

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में गौशालाओं के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी गौशालाओं में प्रतिदिन सुबह-शाम पानी का छिड़काव कराने और सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गौशालाओं में अतिरिक्त शेड की आवश्यकता है, उनके निर्माण का प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए। उन्होंने प्रत्येक पशु की अनिवार्य रूप से इयर टैगिंग कराने पर भी जोर दिया। विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अस्थायी गौशाला/गो आश्रय स्थलों की आवश्यकता वाले स्थानों के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई पशु बीमार होता है, तो उसके उपचार के लिए गौशाला के किसी अन्य भाग में अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी गौशालाओं में पर्याप्त भूसा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूसे की कमी होने पर बड़े किसानों से समन्वय स्थापित कर 'भूसा दान योजना' के तहत भूसा प्राप्त करने की कार्यवाही करने को कहा गया। साथ ही, गौशालाओं में हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। सभी उप जिलाधिकारियों को गौशालाओं की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी स्थान पर गौशाला की भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है, तो उसे तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दोपहर बाद खिली धूप:सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए घूमने निकले लोग, गर्मी से मिली राहत
    Next Article
    6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हुई सजा:टॉफी बहाने ले गया था युवक, आगरा कोर्ट ने आरोपी को 20 साल का सुनाया कारावास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment