Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सूरज की लुका-छुपी, गर्मी से राहत:4-5 मई को फिर से बूंदाबांदी के आसार, रात के तापमान में 6°C की गिरावट

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत है। शुक्रवार को सुबह से ही सूरज की लुका-छुपी चल रही है। कभी बादल छा जाते हैं तो कभी धूप निकल आती है। हालांकि इस बीच न्यूनतम तापमान में 6°C की गिरावट दर्ज की गई है। 27°C से गिरकर रात का तापमान 21°C पर आ गया है। पिछले 3 दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 28 अप्रैल से पहले आगरा में गर्मी बेहाल कर रही थी। स्थित ये थी कि दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 अप्रैल को दिन का तापमान 44.5°C से पहुंच गया था। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.5°C और न्यूनतम तापमान 21.2°C था। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… शुक्रवार को सुबह छाये थे बादल शुक्रवार सुबह से बादल छाये थे। मगर, 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने लगी। कुछ दिन बाद फिर से बादल छा गए। इस तरह से सूरज की लुका-छुपी रही। गर्मी से काफी राहत है। दिन ही नहीं, रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। बता दें कि बुधवार को दिनभर बादल छाये रहे थे। दिन में दो बार हल्की बारिश भी हुई थी। शुक्रवार तड़के ही काफी बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। देर शाम को भी काफी तेज बारिश हुई। गर्मी ने कर दिया था बेहाल इससे पहले मंगलवार तक आगरा भीषण गर्मी की चपेट में था। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 अप्रैल को तो दिन का तापमान 44.5°C पहुंच गया था। तेज धूप स्किन को जला दे रही थी। इससे बचने के लिए लोग चेहरे पर गमछा लपटें नजर आ रहे थे। बहुत से लोग दिन में छाता लेकर निकल रहे थे। मगर, बुधवार को हुई बूंदाबांदी और गुरुवार तड़के हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत है। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकांश समय बादल छाये रह सकते हैं। 4 और 5 मई को बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात स्थापना दिवस पर काशी में निकली पदयात्रा:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश
    Next Article
    शादी के 5वें दिन पत्नी को दी मुखाग्नि:दुल्हन के जोड़े में अंतिम संस्कार, शाहजहांपुर में सड़क हादसे में हुई थी 4 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment