Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शटडाउन के बावजूद करंट लगने से लाइनमैन की मौत:हरदोई के काशीपुर में बिजली पोल ठीक करते समय हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर में करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी 34 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने गुरुवार देर रात मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रिजवान बिजली ठीक करने के लिए एक पोल पर चढ़ा था। उसने कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन भी लिया था, लेकिन अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिजवान तेत्यौरा पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी मुनीषा, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद शुक्रवार दोपहर लाइनमैन के परिजनों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर सदर तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला और शहर कोतवाल संजय त्यागी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की और उन्हें नियमानुसार कार्रवाई तथा मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर नाविकों को लाइफ जैकेट:श्रमिकों को मिली योजनाओं की सौगात, बालश्रम मुक्ति का संकल्प
    Next Article
    लखनऊ में 17 साल के बच्चे की मौत:डालीगंज पेट्रोल पंप के पीछे शव पड़ा मिला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment