Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत:टेलर दुकान बंद करके बाइक से लौट रहे थे घर, दोनों पड़ोसी थे

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान पड़ोसी जनपद बहराइच के नगरौर गांव निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद हलीम और उनके पड़ोसी जमील के रूप में हुई है। मोहम्मद हलीम पिछले कई वर्षों से गिलौला बाजार में सिलाई की दुकान चलाते थे, जहां जमील भी उनके साथ टेलर का काम करते थे। रोजाना की तरह बीती रात दोनों दुकान बंद कर बाइक से अपने घर नगरौर लौट रहे थे। घर से करीब 12 किलोमीटर पहले परेवपुर के पास उनकी बाइक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर मे चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद हलीम और जमील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर मौके पर मौजूद हैं, जिसमें ट्रक सामने से क्षतिग्रस्त हुआ है और ट्रैक्टर का एक पिछला पहिया टूट गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक मोहम्मद हलीम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 30 वर्षीय सावेश शादीशुदा है और गांव में टेलर की दुकान चलाता है, जबकि छोटा बेटा 26 वर्षीय शाहिद गांव में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। वहीं, मृतक जमील की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा बेंगलुरु में मजदूरी करता है और छोटा बेटा घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में गहरा सदमा है। मृतक के गांव और गिलौला बाजार में शोक का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में शिक्षामित्र का बेटा बना जिला कोषाधिकारी:प्रशांत सिंह ने पहले प्रयास में पाई सफलता, 2024 में JRF भी क्वालीफाई किया
    Next Article
    कौशांबी में पतंग का लालच देकर नाबालिग से दुराचार:संदीपन घाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment