Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पतंग का लालच देकर नाबालिग से दुराचार:संदीपन घाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में 27 मार्च को एक 10 वर्षीय किशोर के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पड़ोस के एक युवक पर यह आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने 27 मार्च को संदीपन घाट थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति उनके बेटे को पैसे और पतंग का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्चे ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और बच्चे का मेडिकल कराया। इसके साथ ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अकरम पुत्र मासूक अहमद को महगांव, थाना संदीपनघाट से गिरफ्तार कर लिया। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत:टेलर दुकान बंद करके बाइक से लौट रहे थे घर, दोनों पड़ोसी थे
    Next Article
    गाजियाबाद में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, फायरिंग:10 से अधिक युवकों ने घेरकर बरसाए लाठी डंडे, तमंचे से फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment