Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया मासूम:माता-पिता के साथ बाइक पर सवार 2 वर्षीय बच्चे की मौत, रिश्तेदारी में जा रहा था

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम देवांश की मौत हो गई। यह घटना मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर साईं गांव चौराहा के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक बच्चे की पहचान देवांश (लगभग 2 वर्ष) पुत्र राकेश के रूप में हुई है, जो बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर का निवासी था। परिवार मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में शिकारी गांव के रमवापुर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बच्चा अपनी मां की गोद से छूटकर सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मल्हीपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा पीड़ित परिवार के घर से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुआ। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, चौराहों पर गति-नियंत्रण उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर और नियमित निगरानी लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ:DGMS प्रमुख बोले- खनन दुर्घटनाओं की जांच का अधिकार सिर्फ निदेशालय को
    Next Article
    पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी का किया यौन उत्पीड़न:पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment