Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ:DGMS प्रमुख बोले- खनन दुर्घटनाओं की जांच का अधिकार सिर्फ निदेशालय को

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा में मंगलवार को खान सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में महानिदेशक खान सुरक्षा नीरज कुमार ने श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए खनन कार्य में नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए। कार्यक्रम में खनन विभाग के अधिकारी, इंजीनियर और पट्टाधारक शामिल हुए। इस दौरान महानिदेशक खान सुरक्षा नीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि खनन दुर्घटनाओं की जांच का अधिकार केवल खान सुरक्षा निदेशालय (DGMS) के पास है और इसमें पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के किया गया कोई भी खनन कार्य अवैध माना जाएगा। साथ ही प्रत्येक खदान में माइनिंग मेट और इंजीनियर की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि कार्य सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। नीरज कुमार ने खनन पट्टों से जुड़े दिशा-निर्देशों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे पट्टों को मिलाकर अधिकतम चार लीज तक संचालन की अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा, यदि किसी खदान के मैनेजर में बदलाव किया जाता है, तो नए मैनेजर के लिए पुनः अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में ग्वालियर जोन के निदेशक कर्मदेव राम, मैकेनिकल निदेशक विजय कुमार और उपनिदेशक प्रवीण कुमार ने भी खान सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं और नियमों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट क्रेशर संचालकों को सम्मानित भी किया गया। वहीं महोबा के खनन पट्टाधारकों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। उन्होंने तीन से चार वर्ष की अनुमति अवधि और मैनेजर परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठाई। महानिदेशक ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इन्हें गंभीरता से विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में वसीम अहमद, राघवेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, राम किशोर सिंह और ए.के. त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण को लेकर फायरिंग:ईंट-पत्थर चले, भाजपा चेयरमैन के बेटे समेत 6 नामजद और अज्ञात पर FIR
    Next Article
    श्रावस्ती में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया मासूम:माता-पिता के साथ बाइक पर सवार 2 वर्षीय बच्चे की मौत, रिश्तेदारी में जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment