Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में चोरी की 4 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार:अस्पताल से चोरी गाड़ी भी बरामद; नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेचते थे

    19 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को बीते रविवार गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, दो फर्जी आरसी, मास्टर चाबियों का गुच्छा और बाइक बेचने के 3,100 रुपए मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक की पहचान छिपाकर उन्हें नेपाल में बेचते थे। वहीं बीते 12 नवंबर से लापता दो युवक भी बाइक चोरी में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिरगंज, थाना सोनवा के अमजद और इरफान तथा मछरिहवा, थाना कोतवाली भिनगा के समीउल्ला उर्फ नसरू के रूप में हुई है। वहीं अमजद और इरफान 12 नवंबर से लापता थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों भिनगा तहसील में पेशी के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक उनकी परिजनों से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। उनके साथ नई अपाचे बाइक भी गायब थी। परिजनों ने नासिरगंज पुलिस चौकी में उनके लापता होने की सूचना भी दी थी।वहीं दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके बाइक चोरी गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। दरअसल 5 नवंबर को जिला अस्पताल भिनगा की ओपीडी के सामने से पवन कुमार की प्लेटिना बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में कोतवाली भिनगा में केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस और एसओजी की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार बाइक बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे। वे फर्जी आरसी का इस्तेमाल कर बाइक दूसरे स्थानों पर ले जाते और नेपाल में बेचते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, अमजद के खिलाफ बहराइच और श्रावस्ती में चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई केस पहले से दर्ज हैं।वहीं इरफान का भी पुराना आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है। जरूरी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ CDO का तबादला आदेश दो दिन में बदला:शैलेंद्र कुमार सिंह फिरोजाबाद भेजे गए, योगेंद्र कुमार अलीगढ़ में बने रहेंगे
    Next Article
    वागेश्वरी अपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन के लिए 10 दिन बचे:312 वन-BHK फ्लैट, पीएम आवास योजना के तहत 2.50 लाख की सब्सिडी मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment