Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ CDO का तबादला आदेश दो दिन में बदला:शैलेंद्र कुमार सिंह फिरोजाबाद भेजे गए, योगेंद्र कुमार अलीगढ़ में बने रहेंगे

    20 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के तबादले को लेकर दो दिन के भीतर ही नया आदेश जारी हो गया। नोएडा से अलीगढ़ भेजे गए शैलेंद्र कुमार सिंह को अब फिरोजाबाद का CDO बनाया गया है। वहीं, पहले अलीगढ़ से फिरोजाबाद स्थानांतरित किए गए योगेंद्र कुमार का तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह अलीगढ़ में ही CDO बने रहेंगे। रविवार रात जारी नई तबादला सूची में अलीगढ़ मंडल और जिले के कई अन्य अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। इसमें अपर आयुक्त, SDM और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। दो दिन में बदला CDO का आदेश दो दिन पहले जारी तबादला सूची में योगेंद्र कुमार को अलीगढ़ से फिरोजाबाद भेजा गया था। वहीं, शैलेंद्र कुमार सिंह को नोएडा से अलीगढ़ का CDO बनाया गया था। रविवार रात जारी नए आदेश में बदलाव करते हुए शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दे दी गई। इसके साथ ही योगेंद्र कुमार का अलीगढ़ से तबादला निरस्त हो गया। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त भी बदले अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अखिलेश को मुरादाबाद का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के अपर आयुक्त शशिभूषण को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। कोल SDM की जगह दो अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी कोल SDM डॉ. गजेंद्रपाल सिंह का तबादला अलीगढ़ से बलरामपुर कर दिया गया है। उनकी जगह ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी (OSD) रहे अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का SDM बनाया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद में सहायक नगर आयुक्त रहे रामवीर सिंह को भी अलीगढ़ में SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार रात जारी आदेश के बाद जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में यह बदलाव हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:भिनगा, इकौना, गिलौला और जमुनहा के घाटों पर जुटी महिला श्रद्धालु; व्रती महिलाओं ने व्रत खोला
    Next Article
    श्रावस्ती में चोरी की 4 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार:अस्पताल से चोरी गाड़ी भी बरामद; नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेचते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment