Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत:गाड़ी लेकर युवक फरार, दादा के पीछे जा रही थी मासूम

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। यह घटना कटरा-इकौना मार्ग पर बरई पुरवा के पास हुई। बच्ची को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी थी। बरई पुरवा निवासी आस्था (7) पुत्री देशराज अपने दादा के पीछे-पीछे गांव के पास स्थित पोखरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह सड़क तक पहुंच गई। कटरा से इकौना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आस्था को परिजन तुरंत एक निजी वाहन से इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि घटना के समय आस्था की दादी भी वहीं मौजूद थीं, लेकिन वह बच्ची से कुछ दूरी पर थीं। घटना के समय आस्था के माता-पिता किसी काम से कटरा बाजार गए हुए थे। आस्था अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन के बाद थी, उसके दो छोटे भाई भी हैं। वह केजी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण न होने पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से इस पर सख्ती बरतने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बारिश के साथ गिरे ओले:पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कहीं धूल भरी आंधी चलेगी, कहीं बारिश होगी
    Next Article
    गन्ने के खेत में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री:पंचायत चुनाव से पहले बन रहे थे हथियार, एक गिरफ्तार, 6 बंदूक, 3 तमंचे मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment