Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गन्ने के खेत में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री:पंचायत चुनाव से पहले बन रहे थे हथियार, एक गिरफ्तार, 6 बंदूक, 3 तमंचे मिले

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मंदवाड़ा मार्ग पर एक गन्ने के खेत में छापेमारी कर अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेरठ के पिठलौखर निवासी साबिर के रूप में हुई है। पूछताछ में साबिर ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर हथियारों की मांग बढ़ गई थी।इस मांग को पूरा करने के लिए वह और उसके साथी लगातार ठिकाने बदलकर अवैध हथियार बना रहे थे और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए। बरामद हथियारों में 6 बंदूक (12 बोर), 3 पौनिया (12 व .315 बोर) और 3 तमंचे (12 व .315 बोर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 14 अधबनी बॉडी और लोहे के फ्रेम भी मिले हैं। अवैध शस्त्र निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, शिकंजा और रेती भी मौके से जब्त किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साबिर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास (धारा 307), शस्त्र अधिनियम और चोरी सहित लगभग 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है और साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन का भी पता लगा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत:गाड़ी लेकर युवक फरार, दादा के पीछे जा रही थी मासूम
    Next Article
    रामपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर छापेमारी:अवैध रूप से बिना एनओसी-लाइसेंस के संचालित 6 स्पा सेंटर सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment