Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में अवैध पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई:पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर भंडारण ईंधन को जब्त किया

    7 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में जिला प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की अवैध बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित पेट्रोल जब्त किया। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने सिसवा हरिहरपुरानी क्षेत्र में छापेमारी की, जहां कमरूदीन के कब्जे से एक जरीकेन में रखा 15 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। पानी की बोतलों में भरा पेट्रोल बरामद इसके अतिरिक्त, प्रिंस कुमार गुप्त पुत्र साधुराम गुप्ता की किराना दुकान की तलाशी के दौरान आधा लीटर और एक लीटर की पानी की बोतलों में भरा हुआ पेट्रोल तथा कुछ खाली बोतलें भी मिलीं। अभियान के तहत तेदुआ रतनापुर क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। यहां राजेश कुमार यादव पुत्र रामप्रगट यादव की किराना दुकान से लगभग 5 लीटर पेट्रोल एक जरीकेन में अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जब्त पेट्रोल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान जारी जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में पेट्रोलियम अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में ईंधन की कालाबाजारी, अवैध बिक्री या भंडारण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह के सख्त अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी पेट्रोल या डीजल की अवैध बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत जिला पूर्ति विभाग या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ठगने वाला अरेस्ट:ज्वाइनिंग लेटर दिखा कर फंसाया, 16 फर्जी पहचान पत्र में तीन सीओडी के मिले
    Next Article
    बागपत में बेटी संग रेप का आरोप:शादी का झांसा देकर ले गया था आरोपी, फिर दोस्त संग मिलकर की हैवानियत; एसपी से मिला जांच का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment