Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ठगने वाला अरेस्ट:ज्वाइनिंग लेटर दिखा कर फंसाया, 16 फर्जी पहचान पत्र में तीन सीओडी के मिले

    7 hours ago

    2

    0

    नौबस्ता पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को आवास विकास हंसपुरम इलाके से पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान हंसपुरम निवासी शमीम असलम के रूप में हुई है। जो खुद को सीओडी, रेलवे, पैराशूट और एल्मिको में मैन पावर सप्लाई ठेकेदार बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 फर्जी पहचान पत्र बरामद किए, जिसमें से तीन सीओडी के हैं। इसके अलावा उसके पास से मोबाइल, फर्जी मुहर, लेटरपैड और स्कूटी भी मिली है। पत्नी, बेटे के खाते में कराए ट्रांसफर नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि बूढ़पुर मछरिया निवासी हिना खान ने बीते बुधवार को आरोपी शमीम असलम उसकी पत्नी और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा मुकदमा कराया था। हिना के मुताबिक मछरिया में उसकी गिफ्ट शॉप थी, जिसके बगल में यश नामक युवक का कैफे था। वहीं पर आरोपी शमीम से उसकी मुलाकात हुई थी। जिसने एल्मको, सीओडी, पैराशूट और रेलवे के ज्वाइनिंग लेटर दिखाए तो वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद खुद की नौकरी लगवाने के लिए उसके कहने पर 30 हजार रुपए दे दिए। इसके अलावा अपने कई मिलने वाले और रिश्तेदारों की भी नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये कैश, बेटे व पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए। पैसे के बदले मकान देने का दिया झांसा इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। रिश्तेदारों ने भी रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर शमीम ने अपने पिता का मकान उसके नाम पर एग्रीमेंट करने का कहा। बोला कि दो महीने में रुपये लौटा देंगा, लेकिन न तो एग्रीमेंट किया और अब फोन भी उठा रहा था। इस पर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत डीएम ऑफिस से पकड़ा गया लंगूर:लोगों पर हमला करने की शिकायतों के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई
    Next Article
    श्रावस्ती में अवैध पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई:पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर भंडारण ईंधन को जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment