Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम साधना आरण्यक निर्माण पर संकल्प गोष्ठी:लखनऊ के गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने सहयोग का संकल्प लिया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को श्रीराम साधना आरण्यक के निर्माण को लेकर एक संकल्प गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आध्यात्मिक केंद्र के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नैमिषारण्य की तपोभूमि में श्रीराम साधना आरण्यक का भव्य निर्माण किया जा रहा है। यह केंद्र आध्यात्मिक साधना और संस्कारों के प्रसार का एक प्रमुख स्थान बनेगा। 60 लाख रुपए के सहयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गोष्ठी में जानकारी दी गई कि गोमती नगर शक्तिपीठ की ओर से इस परियोजना के लिए 60 लाख रुपए के सहयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से लगभग 40 लाख रुपए पहले ही नैमिषारण्य भेजे जा चुके हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है। शेष राशि भी जल्द उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कई श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से आगे आकर सहयोग की घोषणा की। कुछ व्यक्तियों ने अपने एक महीने का वेतन, जबकि कुछ ने अपनी पेंशन राशि दान करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक उन्नति और उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे कार्यों में सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।इस गोष्ठी में जितेंद्र द्विवेदी, देशबंधु तिवारी, अतुल सिंह, शिव शंकर मिश्रा और सुरेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती नगर समिति की बैठक में कई अहम फैसले:रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चुनाव और पार्क विकास पर बनी सहमति
    Next Article
    किसान पथ पर हादसा, ड्राइवर की मौत:खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, लुढ़ककर सामने सो रहे ड्राइवर चढ़ा पहिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment