Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान पथ पर हादसा, ड्राइवर की मौत:खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, लुढ़ककर सामने सो रहे ड्राइवर चढ़ा पहिया

    2 hours ago

    1

    0

    गोसाईगंज थाना क्षेत्र के किसान पथ पर रविवार रात करीब 2 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में खड़े ट्रक के सामने सो रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ट्रक संख्या UP70KT2070 खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। उसका चालक ट्रक के आगे सड़क पर सो रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक RJ40GA4695 ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से खड़ा ट्रक आगे बढ़ा और चालक के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने परिजनों को किया फोन मृतक की पहचान प्रताप सिंह (39) के रूप में हुई है, जो मांगली प्रसाद के पुत्र और कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के निवासी थे। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। तहरीर मिलने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे हटवा दिया है, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीराम साधना आरण्यक निर्माण पर संकल्प गोष्ठी:लखनऊ के गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने सहयोग का संकल्प लिया
    Next Article
    Tamil Nadu Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की सभी सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, जानें पल-पल का अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment