Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराफत अली बोले- हॉफ काउंटर से समाज में भय:हरदोई में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- एसआईआर के दौरान प्रशासन की मेहनत को सराहा

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पुलिस के हाफ एनकाउंटर करने पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। उन्होंने कहा जिले में हाफ एनकाउंटर होने से समाज के अंदर भय का वातावरण पैदा हो रहा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन की मेहनत को सराहा। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस पर लगाम और शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की मांग की। गेहूं के समर्थन मूल्य को बढ़ाने और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का किसान को मुआवजा देने कि भी मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 166 दिनों की लंबी प्रक्रिया के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में एसआईआर खत्म हो गई है, जिससे हरदोई जनपद में लगभग 26.22 लाख लोग मतदाता बन चुके हैं। सपा ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में हरदोई के 3548 बूथ लेवल एजेंटों (BLA) का सराहनीय योगदान रहा। इन एजेंटों ने नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जुड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से अनुरोध किया कि लगभग 3.96 लाख मतदाता जो 'लॉजिकल एरर' के कारण मतदाता बनने से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष ने स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने और महंगी किताबों का बोझ अभिभावकों पर डालने को अन्याय बताया। इसके अतिरिक्त, सपा हरदोई ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार से किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से उत्तर प्रदेश में शासन कर रही भाजपा ने हरदोई जनपद में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं किया है। सपा के अनुसार, भाजपा ने केवल लोगों के 'हाफ काउंटर' कर समाज में भय का वातावरण पैदा किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद उषा वर्मा जिला उपाध्यक्ष अजय पाल अमित बाजपेई राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी-चौड़ीकरण-योजना : DM-वाराणसी ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब:अवमानना याचिका पर नगर निगम और डीएम से कोर्ट ने जवाब मांगा था, अब 27 अप्रैल को सुनवाई
    Next Article
    अमेठी में 2 करोड़ की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे, कार, मोबाइल और 12 ATM कार्ड बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment