Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 2 करोड़ की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे, कार, मोबाइल और 12 ATM कार्ड बरामद

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस को 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के दो शातिर स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की स्मैक, एक कार, दो मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और लगभग 5000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई। दोपहर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया। कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत गुप्ता (27 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नरेश गुप्ता, निवासी नावाडीह, थाना पथलगड़हा, जिला चतरा, झारखंड और सोनू कुमार साहू (30 वर्ष), पुत्र रामचंद्र साहू, निवासी सजवी जोरी, थाना वशिष्ठ नगर, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार से लगभग 1 किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, दो मोबाइल फोन, 12 अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा 4750 रुपये नकद भी मिले हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे झारखंड से स्मैक खरीदकर उत्तर प्रदेश के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी जैसे जिलों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि आज वे बरेली की एक पार्टी को स्मैक देने के लिए रायबरेली जा रहे थे। स्मैक होने के कारण वे मुख्य सड़क के बजाय सिंगल रोड का इस्तेमाल कर रहे थे। स्मैक लाने-ले जाने के लिए वे बरामद कार का ही उपयोग करते थे। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से प्राप्त कर रही है। मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों तस्करों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराफत अली बोले- हॉफ काउंटर से समाज में भय:हरदोई में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- एसआईआर के दौरान प्रशासन की मेहनत को सराहा
    Next Article
    कानपुर में हादसे में 3 युवकों की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवती समेत 2 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment