Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा:मैनपुरी में प्रतीकात्मक चेक बांटे गए, विधायक बोले- यह मेहनत का फल

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में मंगलवार को शिक्षामित्रों के लिए मानदेय वृद्धि और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद टी.पी. गार्डन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों से चयनित शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु और जिलाध्यक्ष ममता राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। जनपद के कुल 1840 शिक्षामित्रों में से प्रत्येक विकास खंड से दो-दो शिक्षामित्रों को मंच पर प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मानदेय वृद्धि को शिक्षामित्रों के परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महंगाई और चुनौतियों के बीच राहत प्रदान करेगा, लेकिन यह अंतिम नहीं है। विधायक ने शिक्षामित्रों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहने का आह्वान किया, जिससे भविष्य में और बेहतर फैसले लिए जा सकें। उन्होंने शिक्षामित्रों को देश के भविष्य की नींव बताते हुए बच्चों को सही दिशा और संस्कार देने की उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर जोर दिया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षा की मूलभूत भूमिका पर चिंतन का अवसर है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला बताया। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले बच्चों के लिए शिक्षामित्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि केवल स्कूल खोलना पर्याप्त नहीं है। बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, ग्राम प्रधानों और प्रशासन से इस दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 1999 में 3500 रुपए से बढ़कर अब 18 हजार रुपये हो गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही शिक्षामित्रों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ डीएम ने अस्पताल में गंदगी पर जताई नाराजगी:मंडी में गेहूं खरीद में सुधार लाने के निर्देश दिए, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    चंद्रकांता के क्रूरसिंह 5-दिनों से काशी का कर रहे भ्रमण:बोले-1930 में धार्मिक फिल्म में उर्दू का प्रयोग ज्यादा हुआ, तब भी समाज ने विरोध किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment