Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ डीएम ने अस्पताल में गंदगी पर जताई नाराजगी:मंडी में गेहूं खरीद में सुधार लाने के निर्देश दिए, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीणा ने मंगलवार को जिला अस्पताल और नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई, वहीं गेहूं खरीद की धीमी गति पर भी असंतोष व्यक्त किया। अस्पताल में मरीजों से पूछा हाल निरीक्षण के दौरान, डीएम ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, मच्छरों के प्रकोप और अन्य अव्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. हेमलता को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लिया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में मच्छरों की समस्या काफी बढ़ गई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संचारी रोग फैलने का खतरा इसके अलावा, अस्पताल के पीछे कूड़े के ढेर लगे होने की भी शिकायत की गई, जिससे संचारी रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नियमित फॉगिंग कराने और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में लगे वाटर कूलर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गेहूं खरीद बढ़ाने के दिए निर्देश इसके बाद, जिलाधिकारी ने नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां गेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। साथ ही, खरीदे गए गेहूं का समय पर उठान न होने पर जिला विपणन अधिकारी (डीआरएमओ) को फटकार लगाई। डीएम ने जिला विपणन अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी कविता मीणा ने कहा कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंग बनाकर धोखाधड़ी पर 4 करोड़ की संपत्ति कुर्क:डीएम के आदेश पर तीन लोगों की जमीन व निजी संपत्ती जब्त की गई
    Next Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा:मैनपुरी में प्रतीकात्मक चेक बांटे गए, विधायक बोले- यह मेहनत का फल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment