Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी:3-4 दिसंबर को ही होगी परीक्षा, फर्जी पत्र पर FIR

    17 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने संबंधी प्रसारित हो रही सूचना को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत लिखित परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को ही आयोजित होगी। फर्जी पत्र पर एफआईआर आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक व्यक्तियों या संस्था ने आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, लोगो और नाम का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा निरस्त होने की झूठी सूचना प्रसारित की है। इसमें उपसचिव के जाली हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है। इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी (Urban) पदों के लिए विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें। अभ्यर्थियों से अपील आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या किसी अनाधिकृत स्रोत से आने वाली अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही ऐसी खबरों को आगे शेयर करें। परीक्षा संबंधी हर आधिकारिक जानकारी केवल आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in तथा अधिकृत एक्स हैंडल @upesscprayagraj पर प्रकाशित सूचनाओं से ही लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ने चलाईं 7 स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज-छिवकी से गुजरेंगी:मुंबई-बिहार रूट पर मिलेगी राहत, भीड़ को देखते हुए फैसला
    Next Article
    बरेली में 100 साल पुराना चौबारी मेला आज से शुरू:3.30 लाख का सफेद घोड़ा ‘चेतक’ बना आकर्षण, 24 को होगा मुख्य स्नान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment