Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ माता को पशु सूची से हटाएं:बलिया में कहा- पशु सूची से हटाकर माता का दर्जा दें

    2 hours ago

    1

    0

    ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गोविष्टि यात्रा' गुरुवार सुबह बलिया के रेवती पहुंची। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार से गौ माता को पशु सूची से हटाने और उन्हें माता का दर्जा देने की मांग की। शंकराचार्य ने बताया कि इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य गौ माता की रक्षा, उनके प्राणों की सुरक्षा और उनकी प्रतिष्ठा स्थापित करना है, जो वर्तमान में खतरे में है। यह यात्रा गोरखपुर के सहारा स्टेट स्थित भारत माता मंदिर से शुरू हुई थी। गौ माता की रक्षा के लिए बनाए गए गोआश्रय स्थलों की हालत पर सवाल उठाते हुए शंकराचार्य ने कहा कि इन गौशालाओं की हालत बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि गायें तो अंदर हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त भूसा-पानी नहीं मिल रहा है और न ही उनकी देखभाल के लिए सेवक हैं। जमीनी हकीकत कागजी दावों से बिल्कुल अलग है। गाय को पशु सूची में रखने पर आपत्ति जताई शंकराचार्य ने गाय को पशु सूची में रखने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारे वेद-पुराणों और पूर्वजों ने गाय को कभी पशु नहीं कहा, बल्कि उसे माता का दर्जा दिया है। उन्होंने अंग्रेजों के समय की पशु सूची का हवाला देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी इस वर्गीकरण को न बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। शंकराचार्य ने खेद व्यक्त किया कि आज भी उत्तर प्रदेश में गाय पशु सूची में ही दर्ज है। कहा- मान लो हम विपक्ष की आवाज हैं विपक्ष के इशारे पर यह काम करने के आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा- चलो मान लेते हैं कि हम विपक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं। अगर विपक्ष गौ सेवा करना चाहता है, तो इसमें क्या दिक्कत है? आप कर दीजिए। आप तो गौभक्त हैं न। विपक्ष क्या कह रहा है, मान लो हम विपक्ष की आवाज हैं। हम क्या कह रहे हैं? हम कह रहे हैं कि गाय की रक्षा होनी चाहिए। गाय को पशु सूची से हटाना चाहिए। आप हटा दीजिए, आप तो गौभक्त हैं न। विपक्ष तो गौ विरोधी है। आप 9 साल से सरकार में बैठे हुए हैं, वह भी बहुमत की सरकार लेकर। आपने गाय को 9 साल से पशु सूची में क्यों रखा है? उसे निकाल दीजिए। हम आपके भक्त हो जाएंगे। अगर आपको कोई कड़ी बात बोल दे तो वह विपक्ष का हो जाता है। ऐसा नहीं है, हम आपके कल्याण के लिए बोल रहे हैं। सच बात कह रहे हैं। बोले- 2027 के चुनाव में इस यात्रा का असर पड़ेगा क्या 2027 के चुनाव में इस यात्रा का असर पड़ेगा, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा- असर पड़ेगा, आप देख लेना। शंकराचार्य ने कहा- आप देख लीजिए, असर तो अभी दिखाई दे रहा है। आप क्या समझते हो, जो सच्चाई है वहीं अंत तक टिकती है। थोड़े दिन के लिए कोई झूठ और आडंबर फैल सकता है, लेकिन सच्चाई हमेशा कायम रहती है। सच्चाई सदा के लिए होती है और झूठ एक दिन के लिए।” इससे पहले संतोष तिवारी, आचार्य ओम प्रकाश तिवारी, राम प्रवेश तिवारी, महावीर तिवारी फौजी, कौशल कुंवर, बीके समता दीदी, बीके बबलू भाई, चंद्रशेखर तिवारी और दीपक तिवारी आदि ने शंकराचार्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य ने गौ माता की रक्षा की शपथ भी दिलाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में महिला ने की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के बाद घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नौका विहार में डांस व हुक्का बार...VIDEO वायरल:गोरखपुर में लोग तेज म्यूजिक बजाकर पीते रहे हुक्का, पहले भी आ चुका है मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment