Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में महिला ने की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के बाद घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बघेलापुर गांव निवासी रिंकी रैदास के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे रिंकी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, रिंकी ने लगभग दस वर्ष पूर्व गांव के ही गिरजेश सरोज से प्रेम विवाह किया था। गिरजेश मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर कोखराज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था, संभवतः इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सीबी मौर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपू के घर में डांस करते मदरसा छात्रा का वीडियो:कन्नौज में दलित युवक पर अपहरण और रेप के आरोप, बहन ने कहा- शादी हुई थी
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ माता को पशु सूची से हटाएं:बलिया में कहा- पशु सूची से हटाकर माता का दर्जा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment